फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कंपोजिट दुकान से दो लाख नकद, बियर भी उठा ले गए चोर- शटर काटकर की थी चोरी

Sun, 03 Aug 2025 01:24 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

मगहरा चौराहे पर अंग्रेजी शराब और बियर की दुकान है। उसके बगल में मिठाई की भी दुकान है। शनिवार रात करीब बजे के अज्ञात चोरों ने शराब की दुकान का शटर काटकर उसमें रखा 2 लाख से अधिक कैश तथा शराब की बोतले उठा ले गए। बगल में स्थित मिठाई की दुकान का काउंटर तोड़कर करीब चालीस हजार रुपए उठा ले गए।
विज्ञापन
बियर कंपोजिट की दुकान के शटर ताला तोड़कर चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार की रात एक बजे के करीब अज्ञात चोरों ने मगहरा चौराहा स्थित कंपोजिट बियर की दुकान का शटर काटकर दो लाख रुपये कैश और शराब उड़ा ले गए। उधर, बगल में मिठाई दुकान का कांउटर तोड़ उसमें रखा करीब चालीस हजार नगदी भी उड़ा ले गए। पुलिस ने रविवार सुबह मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल शुरू किया। 

विज्ञापन

मगहरा चौराहे पर अंग्रेजी शराब और बियर की दुकान है। उसके बगल में मिठाई की भी दुकान है। शनिवार रात करीब बजे के अज्ञात चोरों ने शराब की दुकान का शटर काटकर उसमें रखा 2 लाख से अधिक कैश तथा शराब की बोतले उठा ले गए। बगल में स्थित मिठाई की दुकान का काउंटर तोड़कर करीब चालीस हजार रुपए उठा ले गए।

सूचना पर पीआरबी टीम और खुखुन्दू पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच की। सीसीटीवी फुटेज में चोरी की घटना कैद हो गई है। परन्तु चोरों का मुंह बंधे होने के कारण चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्य चौराहे पर इस प्रकार की घटना से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि चौराहे पर पुलिस रात को गस्त करती है। फिर भी दो दो दुकानों में चोरी की घटना हो गई है। प्रभारी थानेदार सुरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें