फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर दो को किया घायल

Thu, 08 Feb 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। पिंडी इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रैक्टिकल छूट जाने के बाद दोबारा प्रेक्टिकल कराने के लिए दबाव बनाने पहुंचे 12 से अधिक युवक स्कूल के शिक्षक से भिड़ गए। उनको देख वहीं के कुछ छात्र बीच-बचाव करने लगे। इसमें मनबढ़ युवकों ने दो लड़कों को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धनगड़ा गांव के कुछ युवकों को हिरासत में लेकर थाने चली आई। घायल पिंडी निवासी अमर अली (16) व आदित्य त्रिपाठी (23) का सीएचसी लार में इलाज हुआ। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें