फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो घायल, गंभीर

Sat, 04 May 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

कपरवार किसी काम से आ रहे थे दोनों युवक, एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार के नौकाटोला स्थित रामजानकी मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 नंबर एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। दोनों युवक बरहज से कपरवार किसी काम के लिए जा रहे थे। एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक गाड़ी से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

बरहज के आजाद नगर दक्षिणी निवासी सोनू साहनी (23) पुत्र बबलू साहनी साथी बृजेश साहनी (24) के साथ बाइक से कपरवार जा रहे थे। नौकाटोला के पास दोनों युवक एक ट्रक को ओवरटेक कर रहे थे। इसी बीच अचानक कपरवार की ओर से आ रहे तेज और अनियंत्रित वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज महेंद्र मोहन मिश्र सहकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना कर भाग रहे वाहन को चालक ने कुछ दूरी पर स्थित एक ढाबे पर खड़ा कर दिया। सोनू की दो माह पूर्व कपरवार में शादी हुई है। घटना की जानकारी होने पर घर, ससुराल और बुआ के घर के लोग भी पहुंच गए। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें