फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गैरहाजिर मिले दो डॉक्टरों का वेतन रोका, मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 09 Apr 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने पीएचसी रामलक्षन व सीएचसी गौरीबाजार तथा संचारी अभियान के तहत पथरहट में सफाई का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और उपस्थिति जांचने को लेकर सीएमओ ने सोमवार को सीएचसी गौरीबाजार व पीएचसी रामलक्षन का निरीक्षण किया। इस दौरान एक प्रभारी सहित दो डॉक्टर अनुपस्थित मिले। उन्होंने दोनों का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। सीएमओ ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत पथरहट गांव में साफ-सफाई कार्य को देखा।
सीएमओ डॉ. राजेश झा सुबह पीएचसी रामलक्षन पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति पंजिका को देखा तो प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अंजलि अनुपस्थित मिलीं। उन्होंने वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया। यहां दो स्टाफ नर्स की तैनाती है। सीएमओ ने प्रसव शुरू कराने के भी निर्देश दिए। इसके बाद सीएचसी गौरीबाजार पहुंचे, जहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. केशव अनुपस्थित मिले। उनका वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने गौरीबाजार ब्लॉक के पथरहट गांव का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांव में साफ-सफाई, छिड़काव की जानकारी ग्रामीणों से ली। उन्होंने लोगों को साफ-सफाई के बारे में जागरूक किया। कहा कि खांसी आने पर छिपाएं नहीं और न ही किसी अप्रशिक्षित चिकित्सक से इलाज कराएं। अपने पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं या अपने क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता को सूचना दें। सीएमओ ने देखा कि गांव में सफाई का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें