फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बाइक ने साइकिल में मारी टक्कर, किशोरी-बुजुर्ग की मौत

Thu, 16 May 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मृतक सदाफल यादव की फाइल फोटो
विज्ञापन
फोटो समाचार.......
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया भंडारी पेट्रोल पंप के पास हुई घटना, बाइक चालक भी घायल
किशोरी बिहार के सिवान जिले के श्यामपुर की रहने वाली थी
बुजुर्ग साइकिल सवार परसिया भंडारी का रहने वाला था
संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर परसिया भंडारी पेट्रोल पंप के पास बाइक ने एक साइकिल में टक्कर मार दी। इससे साइकिल सवार बुजुर्ग और किशोरी की मौत हो गई। बाइक सवार को हल्की चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने तीनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। जहां, डाॅक्टर ने बुजुर्ग साइकिल सवार और बाइक पर पीछे बैठी 16 वर्षीय किशोरी को मृत घोषित कर दिया।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के परसिया भंडारी गांव निवासी सदाफल यादव (65) गांव-गांव से दूध इकट्ठा कर दुकानों पर देते थे। बुधवार की सुबह वह डेहरी गांव से दूध लेकर घर जा रहे थे। वह अभी देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर अपने गांव के पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे कि सलेमपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार शामपुर, जीरादेई के रहने वाले राकेश कुमार सिंह ने साइकिल में तेज टक्कर मार दी।
विज्ञापन

सदाफल साइकिल लिए उछलते हुए सड़क पर जा गिरे। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उधर, बाइक सवार भी टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इससे उस पर पीछे बैठी बिहार प्रांत के जिला सिवान के ग्राम शामपुर की रहने वाली रुचि कुमारी (16) की भी मौत हो गई। बाइक सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर तीनों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। जहां डाॅक्टर ने सदाफल और रुचि कुमारी को मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। लेकिन तब तक सभी अस्पताल जा चुके थे। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।


इनसेट.....

झांसी में नौकरी करने के बाद गांव आकर शुरू किया दूध का कारोबार

संवाद न्यूज एजेंसी

सदाफल यादव झांसी में एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने नौकरी करते थे। वहां कंपनी बंद हुई तो गांव आकर दूध का कारोबार शुरू कर दिए। वह घर बैठना पसंद नहीं करते थे। जबकि उन्हें पेंशन भी मिलती थी। पत्नी भी तीन साल पहले दुर्घटना की शिकार हो गई थीं। तबसे उनकी भी दवा चलती थी।
विज्ञापन


परसिया भंडारी गांव निवासी सदाफल यादव की छह संतानों में सबसे बड़ी बेटी लक्ष्मी देवी है। उसके बाद बेटा दिलीप यादव, धर्मेन्द्र यादव फिर बेटी बदामी देवी, रुकमिना देवी और प्रेमशीला देवी हैं। बेटे और बेटियों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा दुबई में रहता है तो दूसरा बेटा ट्रक चालक है। पिता सदाफल की मौत की खबर मिलते ही दिलीप दुबई से घर के लिए चल दिया है। बताया जा रहा है सदाफल बहुत ही मेहनती थे। वह बेटों की कमाई से ज्यादा अपने मेहनत करते थे। रोज सुबह उठकर भरथुआ, डेहरी सहित आसपास के अन्य गांवों से घर-घर से दूध इकट्ठा कर दुकानों पर ले जाकर पहुंचाते थे। सदाफल अपनी कमाई की बदौलत परिवार की जीविका चलाते थे। घटना के बाद पत्नी और बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है। सदाफल के व्यवहार कुशल होने की चर्चा कर दुकानदार भी भावुक हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें