फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में छात्र सहित दो की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद इमरजेंसी पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में छात्र सहित दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

लोहरौली-विशुनपुरा मार्ग पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरदेवा। बघौचघाट थाना क्षेत्र के लोहरौली-विशुनपुरा मार्ग पर शनिवार की शाम को दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक छात्र और व्यवसायी की मौत हो गई। बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
बघौचघाट थाना क्षेत्र के मस्जिदिया गांव निवासी अंकित गुप्ता (17) पुत्र सुग्रीव कक्षा 11वीं का छात्र था। शाम को वह गांव के ही आदित्य (16) पुत्र चंद्रिका और सूरज (16) के साथ एक बाइक पर सवार होकर पथरदेवा जा रहा था। अभी लोहरौली और विशुनपुरा गांव के बीच में पहुंचा था कि सामने से आ रहे बाइक सवार यशवंत शाह (27) पुत्र विशुन और सूर्यदेव (65) निवासी विशुनपुरा से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक की टक्कर में सभी पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सभी को परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां अंकित और यशवंत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मरने वाले यशवंत ने मोबाइल फोन की दुकान खोल रखी थी। वह मुकदमे की तारीख से घर जा रहे थे।
विज्ञापन

हेलमेट पहने होते तो बच सकती थी जान
पथरदेवा। दोनों बाइक सवार चालक हेलमेट नहीं पहने थे। इसके कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आ गईं। पुलिस और ग्रामीण घटना के बाद यह कह रहे थे कि अगर दोनों हेलमेट पहने होते तो शायद जान बच जाती। इस घटना से हम सभी को सबक लेना चाहिए कि हेलमेट से जिंदगी बच सकती है। बिना हेलमेट बाइक नहीं चलाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें