फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां की गैर मौजूदगी में बेटे और बेटियों को पीटा, पथराव का भी आरोप

Wed, 10 Apr 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने मां की गैर मौजूदगी में बेटे और बेटियों की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर पथराव का भी आरोप है। उधर, जब मां घर पहुंची तो बच्चे मां से लिपटकर रोने लगे। मां ने थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी रूबी देवी बच्चों की परवरिश के लिए देवरिया में काम करती हैं। रोज की तरह सोमवार को भी भोजन कर देवरिया काम पर निकल गईं। घर आने में उन्हें काफी देर हो गई। देर-रात को घर आने पर बच्चों ने मां रूबी देवी से बताया कि पड़ोसी अनावश्यक दरवाजे पर चढ़कर आए और फालतू बकने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में रिमझिम, रिमा, सिमा और अमित कुमार को चोटें आईं हैं। आरोप है कि जब बच्चे जाकर घर में छिप गए तो मनबढ़ों ने पथराव भी किया। सभी का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर पड़ी है तो जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें