रुद्रपुर। तहसीलदार के व्यवहार से नाराज बार संघ ने शुक्रवार का आंदोलन किया। वकीलों ने बैठक कर तहसीलदार के तबादले की मांग की। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। बार संघ अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने कहा कि तहसीलदार कोर्ट में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एसडीएम से शिकायत की गई थी। आरोप लगाया कि तहसीलदार का व्यवहार वकील और मुकदमे की पैरवी करने आए वादकारियों के प्रति ठीक नहीं है। तहसीलदार कोर्ट के कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। तहसीलदार से शिकायत करने पर वह वकीलों से भिड़ जा रहे है। बार संघ ने डीएम को पत्रक भेज कर तहसीलदार के तबादले की मांग की है। उन्होंने तहसीलदार का ट्रांसफार्मर नहीं होने पर सड़क जाम कर आंदोलन की चेतावनी दी। बहिष्कार करने वालों में मंत्री विश्व विजय मल्ल, शशिभूषण मिश्र, बलवंत कुमार, फणिंद्रनाथ पांडेय, राजेश त्रिपाठी, रामाश्रय पांडेय, ब्रज बिहारी पांडेय, विकास तिवारी, प्रवीण पांडेय, कृष्ण मूर्ति त्रिपाठी आदि रहे। उधर, तहसीलदार रामाश्रय ने कहा कि आरोप निराधार है। बार और बेंच के बीच बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।