फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान थूकते समय पोल से टकराकर गिरा युवक, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पान थूकते समय पोल से टकराया युवक, गंभीर
विज्ञापन


गौरीबाजार के असनहर का रहने वाला है सिंटू
अहिल्यापुर दुर्गा मंदिर के पास सुबह हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पान थूकने के दौरान एक युवक पोल से टकराकर ट्रेन से नीचे गिर गया। घटना मंगलवार की सुबह अहिल्यापुर दुर्गा मंदिर के पास हुई। लोगों ने उसे गंभीर हाल में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के असनहर गांव निवासी सिंटू सिंह की ससुराल भटनी थानाक्षेत्र के रामपुर गांव में है। मायके गई पत्नी को लेने के लिए सिंटू ससुराल गया था। पत्नी ज्वाला देवी को साथ लेकर वह इंटरसिटी एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। ट्रेन अभी अहिल्यापुर दुर्गा मंदिर के पास पहुंची थी कि सिंटू पान थूकने के लिए ट्रेन से सिर बाहर निकाला। इसी दौरान वह एक पोल से टकराकर ट्रेन से नीचे गिर गया। पत्नी ज्वाला देवी के चिल्लाने पर कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी। लोग दौड़कर पहुंचे और 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाया। घायल सिंटू को जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखकर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें