फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल और नशीले पाउडर के साथ चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
मोबाइल चोर - फोटो : ANI
विज्ञापन
देवरिया। महराजगंज का रहने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी ने सोमवार को दबोच लिया। चोर ने चोरी की तीन घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसके पास से चोरी का एक मोबाइल और नशीला पाउडर मिला। पूछताछ के बाद जीआरपी ने चोर को जेल भेज दिया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सोमवार की दोपहर में मौजूद एक युवक को जीआरपी ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इसके पास से एक चोरी का कीमती मोबाइल और 70 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। इसकी पहचान महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के बीसोखोट गांव निवासी विशाल वर्मा के रूप में हुई। जीआरपी का दावा है कि युवक शातिर चोर है। ट्रेनों में सफर के दौरान जहरखुरानी कर यात्रियों का सामान लूटना और चोरी करना इसका पेशा है। पूछताछ में युवक ने पूर्व में दर्ज हुए तीन चोरी के मुकदमे में शामिल होने की बात स्वीकार किया। चोर ने पूर्व की घटनाओं में शामिल अपने कुछ साथियों का नाम बताया। इसकी तलाश जीआरपी कर रही है। चोर को गिरफ्तार करने वालों में एसओ संतोष यादव, दरोगा विद्यासागर कुशवाहा, अजीत कुमार, इम्तियाज खान, ओमप्रकाश, कवित्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें