फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और संदिग्धों को पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। पवहारी महराज कुटी से जुड़े प्राचीन रामजानकी मंदिर रूपई से चोरी हुई 13 बेशकीमती मूर्तियों के मामले में पुलिस ने दो और संदिग्धों को उठाया है। गुरुवार की रात पुलिस छठियांव और भलुअनी के पास से शक के आधार पर दो लोगों को पकड़ा। अब तक पांच लोगों को शक के आधार पर पुलिस उठा चुकी है। इसके बाद भी पुलिस के हाथ ठोस सबूत हाथ नहीं लगे हैं। खुखुंदू थाने के छोटी गंडक नदी के किनारे स्थित रूपई गांव के रामजानकी मंदिर से मंगलवार की रात 13 बेशकीमती मूर्तियां चोरी हो गई। इसमें 11 अष्टधातु और दो पीतल की थीं। पुजारी कामेश्वर पांडेय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस और स्वाट टीम जगह-जगह छापामारी कर रही है। बुधवार से लेकर अब तक पुलिस संदेह के आधार पर पांच लोगों को उठा चुकी हैं। चोरी का पर्दाफाश के लिए पुलिस हवा में तीर चला रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस शुक्रवार को दिनभर रूपई गांव के इर्द-गिर्द घूमती रही। पुलिस मंदिर के पुजारी से भी संपर्क बनाए हुए है। पुजारी से पुलिस मंदिर पर आने-जाने वाले संदिग्धों की जानकारी जुटा रही है। रूपई के लोगों कहना है ठाकुर जी गांव के रक्षक थे। अगर पुलिस मूर्तियां बरामद नहीं कर पाती है तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। थानेेदार मृत्युंजय पाठक ने कहा दो और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है जल्द घटना का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें