रामलक्षन। एलडीटी कॉलेज में शनिवार को लगना देवी ताराकांत स्मारक राज्यस्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन बनारस और देवरिया की टीमों का दबदबा रहा। शुरुआत भाजपा विधायक सुरेश तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का पहला कबड्डी मैच बनारस की टीम ने गोरखपुर की टीम को 36-10 के अंतर से हराकर मुकाबला जीत लिया। एलटीडीएस रनिहवा देवरिया ने कुशीनगर के मदारी पट्टी टीम को दो राउंड के मुकाबले में हराकर नॉक आउट में प्रवेश कर लिया। आजमगढ़ ने बर्दगोनिया को हरा कर मुकाबला जाता। बनारस और देवरिया टीम का प्रदर्शन को देख लोगों ने खेल का भरपूर रोमांच लिया। इस दौरान श्रवण कुमार, जटाशंकर दूबे, केपी सिंह, राजन, विक्रमादित्य साहनी, डॉ. मंजेश तिवारी, सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे।