भाटपाररानी। खामपार थाना के भिंगारी बाजार में सात अक्टूबर को हुए बारूद विस्फोट में गुरुवार को घायल महिला विगलीस और दो वर्षीय अरमान ने भी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। इस तरह अब चारों घायलों वकील, मनु, अरमान और विगलीस की मौत हो गई। जब अरमान और विगलीस के मौत की खबर भिंगारी बाजार में आई तो लोग सन्न रह गए। पटाखा व्यवसायी वकील सहित सभी पांचों भाइयों का परिवार तबाह हो गया। मौत की खबर सुनते ही पूरा भिंगारी बाजार शोक की लहर में डूब गया। पांच दिन पहले भिंगारी बाजार में सात अक्टूबर को सुबह नौ बजे अचानक रसोई गैस के पाइप में रिसाव होने से पटाखा व्यवसायी वकील के घर में बारूद के ढेर में आग पकड़ने से विस्फोट हो गया था।