देवरिया। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर से कम नहीं होते हैं फार्मासिस्ट। उन्हें विभाग का रीढ कहा जाता है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. रामनिवास ने कहा कि फार्मासिस्ट को विभाग का रीढ कहा जाता है। उन्होंने फार्मासिस्टों का आह्वान किया कि वे समय पर ड्यूटी आएं। मरीजों की सेवा मेें लापरवाही न बरतें। इस दौरान फार्मासिस्टों ने मरीजों की रक्षा करने का संकल्प लिया। अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन फार्मासिस्टों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करता है। उनकी हर समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाता है। इस दौरान राजेश सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह, शैलेश तिवारी, मनोज गौड़ आदि मौजूद रहे।