सलेमपुर। विधायक निधि से बनी सड़क एक सप्ताह में टूट गई। बार-बार शिकायत के बाद भी टूटी सड़क सही नहीं हो सकी। इससे नाराज गांववालों ने प्रदर्शन किया। अहिरौली गांव में विधायक काली प्रसाद ने निधि से सलेमपुर-भागलपुर मार्ग से अहिरौली लाला तक इंटरलॉकिंग सड़क बनाने के लिए प्रस्ताव किया था। इस पर उत्तरप्रदेश अभियंत्रण एवं श्रम सहकारी संघ लि. देवरिया ने इंटरलॉकिंग का काम कराया। 13 लाख रुपये की लागत से विभाग ने दो सप्ताह में काम पूरा कर लिया। लोग एक सप्ताह ही सड़क पर चल सके तब तक टूट गई। कई जगहों पर टूट कर सड़क धंस गई है। गांववालों ने शिकायत विभाग से कई बार की, लेकिन सही नहीं कराया गया। इस दौरान नंद कुमार श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, शंभू, अनिल, रामबहादुर, अभिनंदन यादव आदि मौजूद रहे।