देवरिया। शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर डीएम ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। सात अफसरों का वेतन बाधित कर स्पष्टीकरण तलब की है। सात दिन में जवाब नहीं दाखिल करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। इन अफसरों पर तहसील दिवस, मुख्यमंत्री संदर्भ, भारत सरकार और ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में रुचि नहीं दिखाने का आरोप है। कार्रवाई के दायरे में डीआईओएस आरपी यादव, डीएसओ केजी पांडेय, डीपीआरओ पीके यादव, ईओ नगर पालिका परिषद डॉ. मणिभूषण तिवारी, अधिशासी अधिकारी बिजली सलेमपुर के अलावा देवरिया और भाटपाररानी के पूर्ति निरीक्षक शामिल हैं।