फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन हटाने को कहा तो सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौनाघाट। दरवाजे पर खड़ी चार पहिया वाहन हटाने को कहना एक युवक को महंगा पड़ गया। इससे तिलमिलाए युवक ने रॉड से हमला कर सिर फोड़ दिया। मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष का युवक भी घायल हो गया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लार नगर वैश्यकरनी वार्ड निवासी आदिल रसीद के दरवाजे पर पड़ोसी वजीर ने रात को कार खड़ी कर दी। गुरुवार को सुबह आदिल रसीद ने घर का फाटक खोलने में दिक्कत होने की बात कहते हुए वाहन हटाने की बात कही। यह बात वजीर के घरवालों को नागवार लगी और मारपीट पर उतारू हो गए। आदिल रसीद के सिर पर रॉड से दूसरे पक्ष के लोग हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। दूसरे पक्ष के वजीर को भी विवाद के दौरान चोटें लगी हैं। एसओ भीष्पमाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें