फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद का फर्म मेडिकल कॉलेज का कराएगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद की फर्म कराएगी मेडिकल कॉलेज का निर्माण
विज्ञापन


सवा दो अरब की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज, दस दिन पूर्व हुआ टेंडर
अनुमति मिलने का इंतजार, पुराने भवनों का ढहाने का नहीं हुआ टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराने का ठेका हैदराबाद वेंसा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी को मिला है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। फाइल को सत्यापन के लिए शासन के पास भेजा गया है। अनुमति प्राप्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। करीब सवा दो अरब की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड कुशीनगर इकाई की जिम्मेदारी मिली है। टेंडर नहीं होने के कारण निर्माण कार्य अधर में लटका था। दस दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए वेंसा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी को ठेका मिला है। टेंडर का कार्य पूरा होने के बाद शासन को फाइल भेजा गया है। अनुमति प्राप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं कैंपस के पुरानी बिल्डिंगों को तोड़ने के लिए अभी तक टेंडर की प्रक्रिया पूरा नहीं हो सकी। लोकनिर्माण विभाग ने पुरानी बिल्डिंगों का आकलन बनाकर निर्माण निगम को भेज दिया है। निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक अखिलेश सिंह ने बताया कि पहले मेडिकल कॉलेज का बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा, टेंडर हो चुका है। सिर्फ शासन से अनुमति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें