लार। सीएचसी पर इलाज कराने गए एक बुजुर्ग से संविदा पर तैनात डॉक्टर ने बदसलूकी कर दी। जब लोगों ने विरोध किया तो डॉक्टर भी तैश में आ गया और सीएम के पास जाकर दवा लेने की बात कहा। इससे आहत बुजुर्ग मरीज ने इसकी शिकायत सीएचसी के अधीक्षक से की है। नगर के तिवारी टोला वार्ड निवासी 80 वर्षीय रमानंद मिश्र सांस की बीमारी से पीड़ित है। लार सीएचसी पर पांच दिन पूर्व इलाज कराने गए थे। अस्पताल में तैनात एक संविदा डॉक्टर से दिखाए। उसने आयुर्वेदिक दवा लिखा और बाहर खरीदने को कहा। बुजुर्ग बाहर से दवा खरीदने में असमर्थता जताते हुए अस्पताल से दिलाने का आग्रह किया। आरोप है कि डॉक्टर झल्ला गया और सीएम के पास दवा जाकर लेने की बात कही। इसका विरोध करने पर डॉक्टर ने बुजुर्ग को खरी खोटी सुनाया। इस बाबत अधीक्षक बीबी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच कराई जा रही है।