फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की 33 बैट्री के साथ तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एसपी की स्वाट टीम और सदर कोतवाली पुलिस ने भीखमपुर रोड के एक कबाड़ी की दुकान से टावरों से चोरी की गई 33 बैट्री के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा मोबाइल भी बरामद किया। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। साथ ही दो अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। एसपी राकेश शंकर ने सीओ सिटी संदीप सिंह के नेतृत्व में टावर से बैट्री चोरी की घटनाओं के खुलासा के लिए टीम गठित की गई थी। पांच अक्टूबर को प्रभारी सर्विलांस/स्वाट एसआई अनिल यादव को सूचना मिली कि भीखमपुर रोड स्थित द्वारिका कबाड़ी की दुकान में टावरों से चुराई गई काफी मात्रा में बैट्री रखी गई है। उन्होंने एसएसआई कोतवाली श्रवण यादव को सूचना दी। सूचना मिलते ही शाम सात बजे कबाड़ी की दुकान पर पहुंचे, तो वहां तीन लोग मिले। पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा। दुकान से पुलिस ने 33 टावर की बैट्री मिली। पूछताछ में बैट्री चोरी की बात बताई। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त द्वारिका जायसवाल निवासी भीखमपुर रोड, शास्त्रीनगर, अंदीप यादव निवासी रामपुर खुर्द, थाना रामपुर कारखाना व अभय कुमार उर्फ जुगनू उर्फ विधायक निवासी रजही कैंप, एयर फोर्स, थाना खोराबार, जिला गोरखपुर के हैं। बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगे टावरों से अपने दो अन्य साथी के साथ बैट्री चुराते थे। अभय के कब्जे से लूट की एक सैमसंग मोबाइल भी बरामद हुई। जिसे रुद्रपुर स्थित टावर से बैट्री चोरी के दौरान टावर के गार्ड से लूटी गई थी। एसपी राकेश शंकर ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें