फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। आम आदमी पार्टी ने शिक्षा के बजट में कटौती और अपराध के खिलाफ धरना दिया। योगी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। कहा कि किसान आर्थिक तंगी से बदहाल है। राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन में प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। कलेक्ट्रेट कचहरी परिसर में दिन में 10 बजे से धरना शुरू हुआ। जिला संयोजक आरएस राय ने कहा कि जंगलराज का खात्मा करने का वादा कर भाजपा सत्ता में आई, लेकिन भाजपाई खुद कानून को हाथ में ले रहे हैं। जिला सचिव अशोक गुप्त ने कहा कि सरकारी आंकड़ों में 44 प्रतिशत अपराध बढ़ गया है। 100 से ज्यादा विधायकों पर गंभीर अपराध है ऐसे में भाजपा की सरकार को बर्खास्त किया जाए। इस दौरान विजय चौबे, घनश्याम मिश्र, रामरक्षा तिवारी, शकील अहमद, रविंद्र चौरसिया, मोहम्मद यूनुस, पप्पू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें