फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधान पद के लिए हुआ उप चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर/भटनी/बनकटा। प्रधानों के असमय मौत होने की वजह से तीन गांव का पद रिक्त था। इसके लिए उप चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को हुआ। इसको लेकर गांव वालों में उत्साहित नजर आए। शाम पांच बजे मतदान अधिकारियों ने मत पेटिका को सील कर दिया। भागलपुर ब्लॉक के तिलौली गांव के प्रधान रहे उपेंद्र पासवान की गंभीर बीमारी के चलते दो माह पूर्व मौत हो गई। इसके लिए उपेंद्र की पत्नी सरिता देवी, सुरेश प्रसाद और राममुनी ने दावेदारी की थी। यहां पर मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए थे। 1576 में 601 मत दोनों बूथों पर पड़ा। वहीं भटनी ब्लॉक के परसिया करकटही गांव के प्रधान रामनरेश की मौत हो गई थी। इसके लिए उपचुनाव में महेश, रेनू देवी और नरसिंह पर्चा भरा था। तीन बूथों पर 2768 में 1721 मतों का प्रयोग लोगों ने किया। इसके अलावा बनकटा ब्लॉक के सिकटिया गांव के प्रधान विद्यानंद कुशवाहा की सात माह पूर्व मौत हो गई। इसके बाद से ग्राम प्रधान का पद रिक्त चल रहा था। गांव में हुए उप चुनाव में मृतक प्रधान की पत्नी कमलावती देवी और मनोज यादव चुनाव मैदान में रहे। 2192 में 1381 मतों का लोगों ने इस्तेमाल किया। तिलौली में एसओ भीष्मपाल सिंह, परसिया करकटही में तहसीलदार राहुल देव भट्ठ और सिकटिया में एसओ अनिल सिंह, सीओ सितांशु यादव, एसआई राजेश भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें