फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने चकमार्ग से पक्की दीवार ढहाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई को लेकर प्रशासन सख्ती दिखाने लगा है। बुधवार को छपौली गांव में सार्वजनिक मार्ग पर दीवार खड़ी कर मकान बनाने वालों को प्रशासन ने बेदखल कर दिया। उन्होंने पक्का निर्माण कार्य जेसीबी से ढहवा दिया। अवैध कब्जेदारों से प्रशासन ने जुर्माना भी वसूला। गांव के लोगों ने उच्चाधिकारियों से गांव के चकमार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। बुधवार को छपौली गांव में एसडीएम घनश्याम और नायब तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित ने रास्ते की पैमाइश कराई। जिसमें गांव के सत्यदेव, हंसराज चकमार्ग पर अवैध रुप से काबिज मिले। प्रशासन जेसीबी से दीवार गिरवा दी। उन्होंने अतिक्रमण हटवाने का एक हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों से अवैध कब्जेदारों को बेदखल किया जा रहा है। नोटिस के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाने पर अतिक्रमण हटाकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें