सलेमपुर। नगर के सिंचाई विभाग डाक बंगले पर शनिवार को साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षा प्रेरकों की बैठक हुई। इसमें दो जुलाई को गोरखपुर में होने वाले कार्यक्रम व 10 जुलाई को लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। आदर्श साक्षरता कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सिकंदर राय ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का शिकार शिक्षा प्रेरक हो रहे हैं। आगामी दो जुलाई को गोरखपुर में एक कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश सरकार को जगाया जाएगा। इस पर भी नही उठती है तो 10 जुलाई को लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज को बुलंद किया जाएगा। सरकार की नीति में बदला नहीं हुआ तो उग्र शिक्षा प्रेरक जगह-जगह धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। बैठक को संजय कुमार, रामबहादुर यादव, अनिल दुबे, सुनीता श्रीवास्तव, अर्चना द्विवेदी आदि ने संबोधित किया।