180 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार
मेहरौनाघाट। बिहार की गुठनी पुलिस ने सुरवारगुंदी गांव से 180 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर प्रयुक्त बाइक को जब्त कर लिया है। मंगलवार को गश्त कर रही पुलिस को बाइक से शराब लेकर आते तस्करों की भनक मिली। पकड़े गये युवकों की तलाशी में उनके पास से 180 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी सोनू कुमार गुप्ता और तीर बलुआ गांव निवासी अरमान साह बताया जाता है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बाइक को जब्त करते हुए दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।