- सदर रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार करने को मजबूर हुए मुसाफिर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रेलवे स्टेशन कुसम्ही और गोरखपुर कैंट के मध्य गाड़ी संख्या 15018 डाउन पर ओएचई केबल फंस कर टूट गया। जिससे लगभग छह घंटे तक गाड़ियों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। इससे संचालन ठप रहा। वहीं सदर रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर यात्री अपने गंतव्य जाने के लिए परेशान रहे।
ओएचई केबल टूटने से देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली गोदान एक्सप्रेस पांच घंटा, मौर्य एक्सप्रेस तीन घंटे, कृषक एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस तीन घंटे, गोरखपुर-छपरा मेल साढ़े छह घंटे, अवध-आसाम एक्सप्रेस तीन घंटे, ग्वालियर-बरौनी मेल एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट, गाड़ी संख्या 19601 साप्ताहिक गाड़ी डेढ़ घंटे, सीवान-गोरखपुर मेल 30 मिनट, दादर एक्सप्रेस तीन घंटे 40 मिनट, मौर्य एक्सप्रेस 30 मिनट, राप्ती सागर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे 43 मिनट, अहमदाबाद-गोरखपुर मेल एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, दादर एक्सप्रेस चार घंटे, जनसाधारण एक्सप्रेस दो घंटे, कृषक एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से आई। इससे विभिन्न जगहों पर जाने वाले यात्री इनके आने की राह देखते रहे।
रेलवे ट्रैक पर पानी लगे होने से पांच ट्रेनें निरस्त
उधर पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों के रेलवे ट्रैक पर पानी कम व अधिक लगे होने से पांच ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। सदर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक आई अंसारी ने रविवार को बताया कि
इसके चलते इंटरसिटी एक्सप्रेस, मौर्य ध्वज एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस को उच्चाधिकारियों के आदेश पर निरस्त कर दिया गया।