18 लोग कोरोना संक्रमित मिले
देवरिया। संक्रमितों की संख्या में कमी आई है। बृहस्पतिवार को 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। ऐसे में संक्रमितों की संख्या 5718 हो गई है।
जिले में अब तक 73 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 348 लोग अभी भी एक्टिव है। बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में चरियांव खास बुजुर्ग बैतालपुर , दोहनी सलेमपुर, कोतवाली देवरिया के दो सिपाही, लक्ष्मीपुर, गौरा बरहज सहित 18 लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ.आलोक पांडेय ने बताया कि संक्रमितों की संख्या में कमी आई है।