बरियारपुर। थाना क्षेत्र के विशुनपुर कला गांव में साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से लिंक भेजकर एक लाख 76 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पवन कुमार यादव निवासी ग्राम व पोस्ट विशुनपुर कला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 सितंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा। उन्होंने जैसे ही लिंक खोला, बैंक खाते से एक लाख 76 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर लिया। इस संबंध ने थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि मामला साइबर ठगी से संबंधित है। ठगों की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। संवाद