देवरिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में जिले में नाकाबंदी चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों ने टीम बनाकर रविवार को अभियान के तहत चेकिंग की। इसके तहत 63 स्थानों पर चेकिंग की गई। विभिन्न थानों की पुलिस ने 1729 लोगों व 1210 वाहनों की जांच की। नियमों का पालन न करने वाले 340 वाहनों का 3,51,000 रुपये का ई-चालान किया गया। चेकिंग अभियान का उद्देश्य चोरी की गाड़ी पकड़ना, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करना, बिना कागजात के वाहनों की जांच करना था। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना, अंतर्राज्यीय सीमा पर अपराध नियंत्रण, सीमावर्ती क्षेत्रों में अंतर्राज्यीय अपराधियों की आवाजाही पर अंकुश लगाना एवं अवैध असलहा व अवैध मादक पदार्थ पकड़ना आदि रहा। संवाद