शौच करने गई युवती की गला घोंट कर हत्या
बघौचघाट। छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने शौच के लिए निकली युवती की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना प्रदेश की सीमा से सटे बिहार के बिजईपुर थानाक्षेत्र की है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। बिजयीपुर थानाक्षेत्र स्थित गांव निवासी 20 वर्षीय युवती सोमवार की सुबह शौच के लिए बाहर गई थी। रास्ते में उसे तीन युवकों ने मिलकर घेर लिया। अभद्र टिप्पणी करते हुए उसके साथ छेड़खानी करने लगे। युवती के विरोध करने पर उसके दुपट्टे से गला घोंट दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अब्दुल मजीद ने बताया कि मामला संवेदनशील है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई है।