फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रुप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। जिले में अवैध ढंग से संचालित अल्ट्रासाउंड और पैथालॉजी सेंटरों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। मंगलवार को गौरीबाजार में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापामारी कर एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। वहां मौजूद चौरीचौरा के कुछ युवकों ने टीम से उलझने की भी कोशिश की। गौरीबाजार चौराहे पर अजय यादव नाम का एक व्यक्ति अल्ट्रासाउंड सेंटर चला रहा था। दोपहर में एसीएमओ डॉ. संजय चंद के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। मौके पर अनधिकृत रूप से एक युवक महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कर रहा था। विरोध करने पर वहां मौजूद चौरीचौरा के कुछ युवक टीम से उलझने लगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम होने की जानकारी हुई तो सभी भाग खड़े हुए। एसीएमओ ने मरीजों का बयान दर्ज किया। संचालक के पास कोई कागजात नहीं मिला। इस बाबत एसीएमओ डॉ. संजय चंद ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर अवैध रूप से संचालित हो रहा था। इसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें