फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले के मास्टरमाइंट के मारे जाने की खबर सुन पिता ने कहा जड़ से खत्म हो आंतकवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय के पिता बोले: जड़ से खत्म हो आंतकवाद
विज्ञापन


भाई ने कहा, जम्मू कश्मीर से हटाया जाय 370 और 35 ए
संपूर्णानंद दीक्षित
भटनी। अपने बेटे को खोने के गम से बदहवास पिता को पुलवामा हमले की साजिश रचने वाले तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर मिली। नम आंखों से पिता ने कहा कि अच्छा हुआ, लेकिन आतंकवाद को जड़ से समाप्त होना चाहिए। शहीद विजय मौर्य के पिता रामायण मौर्य ने कहा कि अपने बेटे की शहादत पर उन्हें गर्व है, लेकिन सरकार कुछ ऐसा करे कि किसी पिता, पत्नी, भाई को यह दिन न देखना पड़े। देशसेवा करने वाले जवान के शहीद होने के बाद सबसे बड़ा दंश परिवार को ही झेलना पड़ता है। अपनी आंखों के सामने दो जवान बेटों की मौत से रामायण पूरी तरह टूट चुके हैं, मगर उन्हें इसका फख्र भी है कि देश के लिए बेटे ने जान दी है। विजय की बहन बसंती देवी ने भी कहा कि दो-तीन आतंकियों के मारने से कुछ नहीं होगा। हर रोज सैनिकों के शहीद होने की सूचना मिलती है। सरकार को खुली छूट देनी चाहिए कि सैनिक देश से आतंकवाद को समाप्त कर सकें। शहीद की पत्नी विजयलक्ष्मी ने कहा कि मुझसे मुख्यमंत्री की बात नहीं हो सकी, मुझे इसका मलाल है। भाई अशोक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को समाप्त किए बिना आतंक को खत्म करना मुश्किल है, क्योंकि वहां के कुछ लोग आतंकवादियों से मिले होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें