फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देविरया में स्वास्थ्य सेवा को और बेहतर बनाएंगेः कलराज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन का फीता काटकर पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने उद्घाटन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को सिटी स्कैन के लिए रुपये नहीं खर्च करना पड़ेगा। बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कलराज मिश्र ने सिटी स्कैन मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि जिला अस्पताल के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। जनता की मांग पर इसके लिए मैंने शासन स्तर पर प्रयास किया था। अब जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को नि:शुल्क सिटी स्कैन होगा। जिले की स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने के लिए शुरू से मैंने प्रयास किया। इसमें काफी हद तक सफलता भी मिली। ट्रॉमा सेंटर भवन का निर्माण हो चुका है। इसमें उपकरण लगाने, डॉक्टर और कर्मचारियों की तैनाती के लिए प्रक्रिया चल रही है। सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्दी सुविधा मिलेगी। जिला अस्पताल को और बेहतर बनाने के लिए सहयोग की अपील की। इस दौरान डीएम सुजीत कुमार, सीएमओ डॉ. रामनिवास, सीएमएस डॉ. छोटेलाल, डॉ. एचके मिश्रा, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, डॉ. एसएस द्विवेदी, डॉ. केसी राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें