फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सदर तहसील में वकीलो ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। जयनगर स्थित तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रहते हुए प्रदर्शन किया। वकीलों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को निवर्तमान अध्यक्ष नागेंद्र सिंह और महामंत्री चंद्रभान चौरसिया के नेतृत्व में वकील लामबंद होकर मुख्य गेट पर ताला जड़ कर प्रदर्शन किए। उनका कहना था कि जिलास्तरीय समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक राकेेश शंकर ने अधिवक्ता कन्हैया मिश्र और नर्वदा चौहान के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। यहां तक कि दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। अधिवक्ताओं ने कहा कि एसपी के स्थानांतरण और झूठा मुकदमा वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान श्रवण सिंह, उदयराज चौरसिया, राममनोहर, उमेश विश्वकर्मा, रामायण तिवारी, विजय बहादुर, गिरीश वर्मा, नागेंद्र मिश्र, खुर्शीद आलम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें