फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में गौ सेवा का आधार बनाएं

विज्ञापन
देशी गाय - फोटो : Getty
विज्ञापन
भटनी/मईल। भटनी के जिगिना दीक्षित के अनाथ गौ आश्रम और मईल के देवरहा बाबा आश्रम में शनिवार को गोपाष्टमी मनाई गई। इस दौरान गाय की पूजा कर गो सेवा का संकल्प लिया गया। जिगिना दीक्षित अनाथ गौ आश्रम में गाय की पूजा के बाद गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधायक कमलेश शुक्ल ने कहा कि देश में गो संस्कृतियों को लाना होगा। जीवन में लोग गो सेवा का आधार बनाएं। गाय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विधायक ने कहा कि गाय ईश्वर के समान है। उन्होंने गौ आश्रम के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान आतिश दीक्षित, संतोष विश्वकर्मा, गंगा शरण पांडेय, घनश्याम तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं मईल में महर्षि योगिराज देवरहा बाबा आश्रम में गोपाष्टमी पर गौ संवर्द्घन पर गोष्ठी हुई। योगिराज श्याम सुंदर दास महाराज ने कहा कि गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। गौ माता की रोम रोम में 33 कोटि देवताओं का वास होता है। इस दौरान अरुण मिश्रा, बृजबिहारी, संतोष चौधरी, रामू यादव, नितेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें