फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद का आरक्षण सूची जारी होते ही चुनावी बयार तेज हो गई है। शहर का चुनावी तापमान रात से ही बढ़ गया है। अध्यक्ष पद के दावेदार सामने आने लगे हैं। नुक्कड़ों और चाय की दुकानों पर दावेदारों को लेकर बहसबाजी का दौर शुरू हो गया है। नगर पालिका गौरा-बरहज की आरक्षण सूची जारी होने से पहले ही अध्यक्ष पद पर करीब आधा दर्जन दावेदार मैदान में थे। कुछ दावेदारों की प्रचार गाड़ियां पहले से ही दौड़ लगा रही हैँ। सूची के इंतजार में भावी प्रत्याशी भी लोगों से मिलकर दावेदारी प्रस्तुत कर रहे थे। पार्टियों में निकाय चुुनाव में फतह हासिल करने के लिए बैठकों का दौर भी चल रहा है। नगर में करीब 27 जातियों के लोग रहते हैं। पिछले चुनाव में 25 वार्डों में करीब 25 हजार 628 मतदाता थे। 14114 मत पोल हुए थे। इस बार के चुनाव में निर्णायक भूमिका में कांदू, मुस्लिम, निषाद, कलवार जाति के मतदाता होंगे। सूची जारी होते ही दावेदार पार्टियों से टिकट लेने की जुगत में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें