फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ में चयनित गांव की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डीएम सुजीत कुमार ने ओडीएफ में चयनित गांवों में शौचालय निर्माण में शिथिलिता पाए जाने पर नाराजगी जताई। एडीओ पंचायत समेत 12 सेक्रेटरी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का फरमान जारी किया। दो सेक्रेटरी को वेतन रोकने को कहा। एमआईएस फोटो अपलोड शून्य मिलने पर निलंबन की चेतावनी दी। वह रविवार को विकास भवन के गांधी सभागार में शौचालय निर्माण के कार्यो के प्रगति समीक्षा क रहे थे। उन्होंने बेसलाईन सर्वे के अनुसार शौचालय बनाने का कार्य किया जाए। एडीओ पंचायत और सेक्रेटरी को ब्लॉक मुख्यालय पर रात्रि विश्राम करने का निर्देश दिया। आदेश की अवहेलना करने वालों का एचआरए रोकने को कहा। स्थानान्तरण के बावजूद चार्ज नहीं देने वालों के खिलाफ एफआईआर कराने को निर्देश दिया। शौचालय निर्माण में बीडीओ और एडीओ से सेक्रेटरी के साथ समन्वय बनाने को कहा। एक सप्ताह में शौचालय पूरा नहीं होने पर कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने एडीओ पंचायत लार और सेक्रेटरी स्वतंत्र कुमार, तरकुलवा के बृजलोक प्रसाद, गौरव श्रीवास्तव और रामप्रकाश सिंह, बरहज के रामकृपाल, चन्द्रभान उपाध्याय, रूद्रपुर के ओमप्रकाश मिश्र, गौरीबाजार के सत्यदेव पाण्डेय, रामपुर कारखाना के मगरू प्रसाद को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ राजेश त्यागी, डीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय, डीपीआरओ एसपी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें