फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन विरोधी है भाजपा सरकारों की नीतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बहुजन समाज पार्टी नगर की बैठक रविवार को टाउनहाल परिसर में हुई। इसमें भाजपा सरकारों की नीतियों को जनविरोधी बताया। इसके अलावा नगर की विभिन्न समस्याओं को दूर करने की मांग की गई। बीएचयू में लाठीचार्ज के खिलाफ कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया। अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि ने कहा कि नगरीय निकाय का चुनाव करीब है। कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि जीत के लिए भाजपा जनता को बरगलाने का काम करेगी। ऐसे में कार्यकर्ता जनता के बीच रहे उन्हें बसपा के शासनकाल की नीतियों को बताएं। नगर सचिव अमित सिंह गौतम ने कहा कि स्थानीय समस्याओं को दूर करने में जिम्मेदार पहल नहीं कर रहे हैं। इस दौरान रोहित गौतम राजू, वीर बहादुर, सनी सागर, मनोज भास्कर, अशोक कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें