फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शे से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार। हनुमान मंदिर के पास रिक्शे से जा रही महिला का मंगलसूत्र बदमाशों ने छीन लिया। पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने पर सूचना दी है। रामपुर कारखाना थाना के ग्राम डुमरी निवासी कमलेश चौहान की पत्नी रिंकू का मायका गौरीबाजार के ग्राम भटौली खुर्द में फेंकू चौहान के घर है। रिंकू गुरुवार दोपहर में टेंपो से रामपुर चौराहे पर पहुंची। पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बच्चों के साथ रिक्शे पर मायके जाने के लिए सवार हुई। जब वह चीनी मिल परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने रिंकू के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गए। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि बदमाश जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें