फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के वार पर कांग्रेस ने किया पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भारत-पाक क्रिकेट मैच के बाद राष्ट्रविरोधी नारा लगाने का मामला बढ़ता जा रहा है। भाजपा के वार पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। शहर कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि कुछ लोग सांप्रदायिक माहौल को खराब करने का काम कर रहे हैं। भाजपा की नगर इकाई ने मंगलवार को बैठक कर पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की धमकी दी है। जवाब में शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को बैठक कर कहा कि कांग्रेस एक सर्वधर्म सद्भाव की विचारधारा वाली पार्टी है। उसके कार्यकर्ता सभी धर्मों और विचारों के लोगों की सेवा करते हैं। नगर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र ने कहा कि बांस देवरिया चौराहे पर राष्ट्रविरोधी नारा लगा ही नहीं। कुछ लोग साजिश के तहत ऐसा कर रहे हैं। शहर महासचिव परवेज आलम ने कहा कि उनके अंदर देश प्रेम की भावना है। वह हिंदू और मुस्लिम में भेदभाव नहीं करते। इस दौरान नागेंद्र शुक्ला, अशोक मिश्र, शहना जफर, जैनुद्दीन खां, गीता दूबे, सोहराब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें