फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 169 मामलों में 165 का निस्तारण

Thu, 23 Feb 2023 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सूचना आयुक्त ने की कलेक्ट्रेट सभागार में सुनवाई
विज्ञापन


आरटीआई आवेदनकर्ता को दी गई सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राज्य सूचना आयोग के आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन कलेक्ट्रेट सभागार में आरटीआई प्रकरणों की सुनवाई की। इसमें सूचना का अधिकार अधिनियम में निहित प्रावधानों के तहत 169 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें 165 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि जनपद में सुनवाई होने से अधिकारियों में सजगता आई है। आरटीआई आवेदनकर्ता को समुचित सूचना दी गई है। दी गई सूचनाओं पर आपत्ति का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि सूचनाएं उपलब्ध कराते समय अधिनियम की मूल भावना के तहत व्यापक जनहित का विशेष ध्यान रखा जाए। जितनी अधिक सूचनाएं पब्लिक डोमेन में रहेंगी शासन-प्रशासन में उतनी अधिक पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में एकसाथ सुनवाई होने से अब विभिन्न विभागों के जनसूचना अधिकारियों को लखनऊ नहीं जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें सहूलियत मिलेगी और समय की बचत होगी। उनके मूल विभाग के कार्यों का बेहतर निष्पादन हो सकेगा। कहा कि आरटीआई आवेदनकर्ता को भी समय से सूचना मिल गई है।
राज्य सूचना आयुक्त आरटीआई से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई शुक्रवार को भी करेंगे और 485 आवेदनों का निस्तारण करेंगे। ये सभी आवेदन एक ही व्यक्ति द्वारा दिए गए हैं। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम सौरभ सिंह, डीडीओ रविशंकर राय, डीपीआरओ अविनाश कुमार, ईओ रोहित सिंह, डीपीओ कृष्णकांत राय, पीओ डूडा विनोद कुमार मिश्रा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह, जिला मत्स्य विकास अधिकारी नंदकिशोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जनपद स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण आज
राज्य सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को शाम चार बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के संबंध में प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में सभी एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, बीडीओ सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसमें राज्य सूचना आयुक्त आरटीआई से जुड़े विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें