भारतभारी। सीएचसी बेवा की ओर से टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार को सीएचसी क्षेत्र के जमौता, परसा इमाद, मलहवार,अमौना पांडेय, चौकनिया, बड़या भोला नाथ, बगडिहवा, देवरिया सहित 29 सेंटरों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 85 गर्भवती महिलाओं का शारीरिक परीक्षण व टीकाकरण किया गया। सीएचसी अधीक्षक विकास चौधरी ने सेंटरों का निरीक्षण किया और टीकाकरण की हकीकत से रूबरू हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित किया कि किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा। इस दौरान सायरा बानो, संगीता तिवारी, ओम प्रकाश, राकेश गौतम, राजेश कुमार, दुर्गेश कुमार मौजूद रहे। संवाद