फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में फेल हुई तो खाया जहर, गंभीर

विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
बरहज। बोर्ड परीक्षा में फेल होने से दुखी इंटरमीडिएट की एक छात्रा ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भरसड़ा गांव निवासी शोभा शर्मा इस वर्ष 12वीं की परीक्षा में शामिल हुई थीं। उसे अच्छे परिणाम की उम्मीद थी। शनिवार को दोपहर में जब रिजल्ट घोषित हुआ तो उसमें खुद को फेल पाकर वह अवसाद में चली गईं। कुछ देर बाद ही छात्रा ने जहर का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर घर वालों को जानकारी हुई तो आनन-फानन में सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने यहां से जिला अस्पताल भेज दिया। सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ.अजय पाल ने बताया कि छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें