सच्चे समाजवादी थे पं. बृजभूषण तिवारी
जयंती पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिला इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को रामनाथ देवरिया वार्ड में हुई। इसमें समाजवादी नेता व पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व पर चर्चा करते हुए आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया गया। जिला उपाध्यक्ष विक्रांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि बृजभूषण तिवारी समाजवादी सोच के धनी थे। सदैव समाज के मुद्दों को संसद से सड़क तक उठाकर लोगों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। सादगी में रहने के साथ साधारण जीवन व्यतीत करने वाले महान समाजवादी नेता बृजभूषण तिवारी ने संपूर्ण जीवन खादी पहनकर व्यतीत किया। राकेश मणि ने कहा कि पं. बृजभूषण तिवारी छात्र जीवन से लेकर अंतिम समय तक कभी अपने विचारों और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। सदैव वंचित वर्ग की लड़ाई लड़ते रहे। कार्यक्रम में ध्रु्वदेव मणि, रमेश मणि, नित्यानंद त्रिपाठी, हरिओम तिवारी, गौतम मणि, योगेंद्र मणि, हृदयानंद मणि, अभिमन्यु मणि, पप्पू पांडेय, कुलशेखर, राजन, दुर्गेश आदि मौजूद रहे।