फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठिन सवालों से परीक्षार्थी परेशान

विज्ञापन
सरस्वती बरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर देवरिया खास में सीबीएसई बोर्ड इंटर अर्थ शास्त्र की परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। मार्च माह में लीक हो चुके सीबीएसई अर्थशास्त्र (इंटर) की परीक्षा दोबारा जिले के चार केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 374 छात्र-छात्राओं में 11 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा की निगरानी के लिए हर केंद्र पर एक-एक आब्जर्वर लगाए गए थे। साढ़े तीन घंटे की परीक्षा में पुन: शामिल हो रहे छात्रों को इस बार कठिन सवालों ने पशोपेश में डाल दिया। सेंट्रल एकेडमी, देवरिया सीनियर सेकेंडरी, सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर और सलेमपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल में अर्थशास्त्र की परीक्षा दिन के 10 से 1.30 बजे तक हुई। इसमें कुल 363 ने भाग लिया। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर की आब्जर्वर प्रतिमा मिश्रा ने बताया कि सुबह नौ बजे बैंक से उनकी निगरानी में प्रश्न पत्र केंद्र पर आए। इस केंद्र पर शांतिपूूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई है। एक केंद्र से परीक्षा देकर निकलीं मनीषा शर्मा ने कहा कि पेपर देने के बाद अच्छा लगा। प्रश्न पत्र भी सेलेबस से आए थे। ऐश्वर्या ने बताया कि परीक्षा देने के बाद अब लग रहा है कि इस बार नंबर अच्छे आएंगे। क्योंकि पेपर लीक होने के बाद से तनाव बढ़ गया था। करीब एक माह की तैयारी के बाद अब खुश होने का मौका मिला है। वंशिका ने कहा कि पहले वाले पेपर में जो गलतियां हुई थी, इसमें उसे सुधारने का मौका मिल गया। अनन्या ने कहा कि बहुत तनाव था इस पेपर को लेकर। लेकिन पिछले पेपर ठीक हुआ। उत्कर्ष त्रिपाठी ने बताया कि जैसा माहौल बनाया गया वह अच्छा नहीं रहा। पूरा स्कीम वही था, पिछली बार 20 सवाल थे, इस बार 24 रहे। कुछ सवाल कंफ्यूज भी कर रहे थे। दिव्यम त्रिपाठी ने बताया कि सवाल ज्यादा थे लेकिन हल करने में आसानी हुई। सौरभ खेतान ने कहा कि पिछली बार से थोड़े कठिन सवाल इस बार रहे। लेकिन पेपर ठीक हुआ। शुभम जायसवाल ने बताया कि इस बार पहले से कठिन सवाल रहे, लेकिन नंबर अच्छे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें