देवरिया। बीएसए उपेंद्र कुमार के निरीक्षण में शिक्षकों की मनमानी सामने आ गई। गैरहाजिर शिक्षकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उनका वेतन काटने का आदेश जारी किया है। इसमें तीन महिला शिक्षक जिसमें दो प्रधानाध्यापक भी शामिल हैं। सोहनपुर-बनकटा में उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक मधु राव के अलावा प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक कविता राय गैरहाजिर मिलीं। दोनों शिक्षकों का वेतन काटने का आदेश जारी किया है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अनुचर राजेश यादव 26 अगस्त से गायब पाए गए। अनुपस्थिति तिथियों में एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया। रसोइया रामदुलारी 18, 25 और 27 अगस्त को बगैर सूचना के गायब रही। उनको आगाह किया। इसके अलावा उच्च प्राथमिक स्कूल रोपन छपरा-लार में प्रधानाध्यापक ईश्वर चंद्र और सहायक अध्यापक सुनीता देवी 28 और 29 अगस्त को अनुपस्थित रहीं।