सलेमपुर। ग्राम प्रधानों की बैठक पंचायत सभागार में पंचायत प्रतिनिधि महासंघ के बैनर तले हुआ। इसमें सर्व सम्मति से बबुंदर यादव को प्रधान संघ का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। पंचायतों के अधिकार और उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके पूर्व अध्यक्ष संघ की अध्यक्ष रही सरस्वती देवी को प्रस्ताव पारित कर निष्क्रियता के आरोप में पद से हटा दिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार की कैबिनेट फैसले की निंदा करते हुए कहा कि पंचायतें नौकरशाहों की मनमानी का शिकार हो गई है। इसे सही तरीके से संचालित करने के लिए मजबूत संगठन और संघर्ष की जरूरत है। सभी की सहमति से पूर्व में बनाए गए संगठन के पदाधिकारियों को पद से हटा दिया गया और वर्तमान में अध्यक्ष बबुंदर यादव, उपाध्यक्ष बीरबल यादव कोषाध्यक्ष संजय मिश्र, मंत्री मो. ताहिर सिद्दीकी, मीडिया प्रभारी धनेश यादव को बनाया गया। इस दौरान पवन यादव, शिव कुमार यादव, जीतेंद्र यादव, ओमप्रकाश चौरसिया, प्रभुनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।