फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहजौर में दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। ग्रिल तोड़कर घर में दाखिल हुए चोरों ने एक लाख से अधिक के गहने और कीमती कपड़े समेट ले गए। कमरे में सो रहे घरवालों को भनक तक नहीं लगी। सुबह नींद खुलने पर जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लार थाना के सहजौर चौराहा पर रामअवध का मकान है। बुधवार की रात भोजन के बाद घर वाले कमरे में सोने चले गए। रात को खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोर घुस गए। बंद पड़े मकान के एक कमरे में रखा बॉक्स और आलमारी तोड़कर नकदी समेत दो लाख रुपये का गहने चुरा ले गए। सुबह घर की महिलाओं की नींद खुली तो कमरे में बिखरा सामान देख होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। तीन दिन पहले मईल थाना के दो गांवों में एक ही रात मकान के खिड़की का ग्रिल और रोशनदान तोड़कर लाखों रुपये की चोरी हुई थी। मंगलवार की रात रामनगर गांव में चीनी मिल कर्मचारी के घर को चोरों ने निशाना बनाया था। लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ने से पुलिस की बेचैनी बढ़ गई है। एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें