फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात करने से मना किया तो मार दिया चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। फोन पर बात करने से मना करने पर मनबढ़ों ने एक युवक को चाकू मार दिया। घटना रामपुर कारखाना थाना के शाहजहांपुर गांव की है। घायल ने आरोपियों पर जानलेवा हमला करने, लूटपाट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाहजहांपुर गांव निवासी गोलू मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था। बगल के रहने वाले नीरज ने उसे दूर जाकर बात करने को कहा। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। गोलू ने घर जाकर परिवारवालों को विवाद की जानकारी दी। आरोप है कि गोलू के पिता सुमेर और अन्य लोगों के साथ दरवाजे पर चढ़ गए और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर मनबढ़ों ने नीरज पर चाकू मार दिया। गांव के लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने रामपुर कारखाना थाने में आरोपी पर जानलेवा हमला करने, मकान में लूटपाट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ परमाशंकर यादव ने बताया कि तहरीर पड़ी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें