फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 16 घंटे ठप रही 150 गांवों की बिजली आपूर्ति

Tue, 06 Feb 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू विद्युत उपकेंद्र का हाॅल
विज्ञापन


11 हजार वोल्ट की लाइन का इंसुलेटर और डिश पंक्चर होने से नूनखार और बैदौली फीडरों की आपूर्ति रही प्रभावित


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। अचानक बिगड़े मौसम के चलते क्षेत्र में कई जगहों पर एचटी विद्युत उपकरणों में फाॅल्ट उत्पन्न हो गया। इससे नूनखार और बैदौली फीडरों के अंतर्गत आने वाले तकरीबन 150 गांवों की बिजली आपूर्ति 16 घंटे तक ठप रही। रविवार आधी रात में गुल हुई बिजली एक ही बार सोमवार को दोपहर बाद बहाल हुई।

बिजली घर खुखुंदू से गड़ेर, बैदौली, सोनबरसा और नूनखार चार फीडरों के माध्यम से क्षेत्र के लगभग ढाई सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति की जाती है। नूनखार के महराजपुर, अटहर में इंसुलेटर और डिश तो वहीं बैदौली फीडर में भी बैदौली गांव के पास 11 हजार वोल्ट तार में डिश पंक्चर होने से खुखुंदू, मुसैला, बरडीहा, सिसवा, एकडंगा, बरसात, बभनी, जैतपुरा, नूनखार, मकुनही, बसडीला, दुलहूं, असना भैसहां, धोबी छापर, गुलाली परसिया समेत 150 गांवों में रविवार की आधी रात से अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

ऐसे में फाॅल्ट उपकरणों को बदलकर आपूर्ति बहाल करने में निगम के कर्मचारियों को 16 घंटे समय लग गया। लगातार लंबे समय तक आपूर्ति ठप रहने से घरों और कस्बों में लगे इन्वर्टर समेत अन्य उपकरण भी जवाब दे गए। जेई उमेश चंद ने बताया कि मौसम खराब होने से एचटी विद्युत उपकरणों में फाॅल्ट उत्पन्न हो गया था। उपकरणों को बदलकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन



दिन में दो घंटे भी ठीक से नहीं मिल रही है बिजली
ठंड के मौसम में बिजली कटौती चरम पर है। कटौती में सुधार होने की बजाय और इजाफा होता जा रहा है। हालात यह है कि पूरा दिन मिलाकर दो घंटे भी ठीक से बिजली नहीं मिल रही है। सुबह कुछ देर के लिए बिजली आ रही है तो वह भी बार-बार ट्रिप कर जा रही है। कटौती के संदर्भ में निगम के जिम्मेदारों से पूछने पर उनका जवाब मिल रहा है कि रोस्टरिंग के तहत कटौती की जा रही है। रही बात बिजली के बार-बार ट्रिप करने की, तो वह कोहरे और ओवरलोड के कारण हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें